बांसवाड़ा: कोतवाली थाना से 200 मीटर दूर मोहन कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
कोतवाली थाने से महज करीब 200 मीटर दूर मोहन कॉलोनी में पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर बाइक को पैदल धक्का मारकर ले जाते दिखाई दे रहा है।राजू माईड़ा निवासी नबीपुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी काले रंग की पल्सर बाइक डॉक्टर रमेश मेहता वाली गली में खड़ी कर गया था।