बुधवार 6 बजे कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 05 निवासी एवं व्यवसायी अजीत कुमार जैन की सुपुत्री सुश्री अमिता जैन ने गुजरात सिविल जज परीक्षा 2025-26 में शानदार सफलता अर्जित करते हुए 6वीं रैंक प्राप्त की है। यह खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने उनके घर पहुंच कर शुभकामनाएं दी और फूल में माला पहनाकर स्वागत किया।