फारबिसगंज: यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू ने कहा फारबिसगंज सहरसा रेलखंड को लेकर केंद्र सरकार राजनीति कर रही है.
यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू ने कहा फारबिसगंज सहरसा रेलखंड को लेकर केंद्र सरकार राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर 14-15 वर्षों से आमान परिवर्तन कार्य चल रहा है.आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण होने के बाद भी लोगों को इस रेलखंड पर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बंद पड़ा है.