लाडपुरा: आरकेपुरम थाना इलाके के नयागांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Dec 18, 2025 आरकेपुरम थाना इलाके के नयागांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गम्भीर घायल हो गया जिसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक अशोक राठौर महावीर नगर में दुकान पर नोकरी करता है वहाँ से घर लौटने के दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से यह गम्भीर घायल हो गया। जिसको परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुँचे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।