बबेरू: हरदौली गांव में महिला की बिगड़ी तबीयत, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | Mar 28, 2026 हरदौली गांव निवासी बुद्धविलास अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी 40 वर्ष, को इलाज हेतु सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचा,जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया,मौत की खबर सुनकर परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया,प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत ने बताया की मृत्यु का कारण जानने के लिये शव को पोस्टमार्टम को भेजा है