मनोहर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने खुरी चोराहे पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें रबी और खरीफ की फसलों के मुआवजे के साथ-साथ स्थानीय मंडी की समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग की गई।