लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रदेश द्वारा निर्धारित प्रखंड अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस चुनाव में मुख्य रूप से जिले के चुनाव पर्यवेक्षक, पूर्व विधायक एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष किशुन दास तथा जिला चुनाव अधिकारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित रहें।