मालथोन: रजत रथ पर विराजे भगवान महावीर, जयकारों से गूंजा वातावरण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Malthon, Sagar | Mar 31, 2026 मालथौन वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सोमवार सुबह 9 बजे दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी से रजत रथ में भगवान की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।