औरैया: मोहल्ला गढ़ैया निवासी 23 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, कानपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने शेरगढ़ घाट पर गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोतवाली के मोहल्ला गढ़ैया निवासी मनोज कुमार के पुत्र सूर्यांश ने मंगलवार की देर शाम घर पर ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे