औरैया: ककोर बैठक में डीएम ने एआरएम (रोडवेज) और आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता से मीटिंग में न जुड़ने पर मांगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गुरूवार की सुबह 11 बजे मीटिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (औरैया) के सहायक अभियंता तथा एआरएम (रोडवेज) द्वारा बार-बार कहे जाने के उपरांत भी जूम मीटिंग में न जुड़ने से कार्यों की समीक्षा न हो पाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण लिए