मनोहरथाना नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। प्रशासन के साथ चौथे दिन हुई वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है।सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थाई निराकरण नहीं होगा वे काम पर नहीं लौटेंगे। अब सबकी नजरें आगामी वर्ता पर।