अनूपगढ़: अनूपगढ़ के नाहरावाली क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर, किसानों की चिंताएं बढ़ी
अनूपगढ़ में आज मंगलवार दिनभर की उमस और गर्मी के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे में आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बरसात शुरू हो गई। गांव नाहरावाली और 20 एलएम क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां चने के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस समय गेहूं, सरसों और चने की फसल कटाई के करीब है।