सागर नगर: प्राइवेट बस स्टैंड के ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों में हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्राइवेट बस स्टैंड के सामने स्थित ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, जिसके बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही हैवीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर रहे है।