मुंगेर: मेयर कुमकुम देवी ने दुकानदारों से फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की अपील की
Munger, Munger | Apr 16, 2025 बुधवार शाम 5:00 नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने नगर निगम कार्यालय में कहा कि नगर निगम द्वारा एक नंबर ट्रैफिक से जेपी चौक तक आवागमन सुदृढ़ बनाने के लिए सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर लगाया गया है और यातायात व्यवस्था वनवे किया गया है। ऐसे में सड़क से अतिक्रमण तो दूर हो गया है लेकिन अभी भी स्थाई दुकानदार के आगे फुटपाथ पर अतिक्रमण किया हुआ है जो साफ नजर आ रहा है