महेंद्रगढ़: गांव दुलौठ अहीर में पेट्रोल पंप पर लूट, पुलिस के हाथ खाली, बिना नंबर की गाड़ी में आए थे बदमाश
गांव दुलौठ अहीर में एक पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपए लूट लिए और फरार हो गए। महज 5 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच और कार्रवाई शुरू कर दी थी।