पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल अझारा लालगंज में गुरूवार दोपहर 1 बजे सीबीएसई बोर्ड के कक्षा बारह के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा बारह के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में बिताये गये अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होेने अपने जूनियर छात्र छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कड़ी मेहनत की सलाह दी।