प्रयागराज: जहाज चौराहे पर भारत विकास परिषद की तेजस्विनी शाखा ने लोगों को बांटा शरबत और बिस्किट
भारत विकास परिषद की तेजस्विनी शाखा द्वारा इस तपती गर्मी में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए शरबत और बिस्किट का वितरण किया गया।जहाज चौराहा के पास शाखा से जुड़े लोगो ने समय पर पहुंच कर अपनी सेवाएं अर्पित की। इस सेवा कार्य से लगभग 500 लोगों को लाभ मिला। शाखा के लोगों ने तपती गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं इसलिए उनको पानी और बिस्किट वितरण किया।