आमस: रामनवमी के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा, प्रभु राम की महिमा का हुआ दर्शन
Amas, Gaya | Mar 27, 2026 आमस प्रखंड में रामनवमी के पर्व आपसी भाई चारा, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को प्रभु राम की महिमा से भर दिया। यह शोभायात्रा चण्डीस्थान के चंडीमंदिर से निकली और जीटी रोड से होते हुए अकौना मोड़, करमाइन मोड़,