पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुए ई-रिक्शा के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बीते 14 फरवरी को पटना के पत्रकारनगर थानांतर्गत चोरी हुई ई-रिक्सा को पुलिस ने बरामद कर सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने ई रिक्शा चोरी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए उक्त ई रिक्सा को बरामद करने के साथ चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।