फतेहपुर: अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई संत कबीरदास की जयन्ती, तमाम राजनीतिक दलों के लोग रहे मौजूद, कचेहरी का मामला
फतेहपुर जिले के अम्बेडकर पार्क में संत कबीर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कबीर के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।1398 में काशी में जन्मे संत कबीर निर्गुण भक्ति के प्रमुख समर्थक थे।