समस्तीपुर: बाला पाकड़ के पास बाइक पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे परिजन ने जानकारी दी की घटहो थाना क्षेत्र के बाला पाकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सदर लाने क्रम में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कारी महतो के 26 वर्षीय पुत्र शिवजी महतो जो वासुदेवपुर चंदेल थाना महनार जिला वैशाली की रहने वाले बताए जा रहे हैं। भाई को ससुराल पहुंचा अपने ससुराल आने के क्रम में हुई घटना।