हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया। जिला प्रशासन के आह्वान पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी हरकीपौड़ी पर सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाई और कूड़ा इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाला। सफाई अभियान में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं