हज़ारीबाग: 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने बाज़ार समिति मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को बाज़ार समिति,हजारीबाग में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल में की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त वहां मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतों की गणना पांच कमरों में होगी।