एक्साइज विभाग ने बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के बसनधो से 18 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह मामला शाम छह बजे का है। एक्साइज विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है ।