आगरा: बुढ़ेरा चौराहे पर मिष्ठान भंडार की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख व फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
Agra, Agra | Jul 11, 2024 थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ेरा चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार की दुकान में अचानक से भीषण आग लग गई, आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना की सूचना फायर विभाग की टीम को दी गई, फायर विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।