दतिया नगर: दतिया जिले में कुल 63.31फीसदी मतदान हुआ, वही मतदान कर्मी भी ईवीएम मशीनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में कर रहे जमा
भिंड- दतिया लोकसभा सीट के लिए मतदान मंगलवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। जो शाम 6 बजे तक चला। वही दतिया जिले की तीनों विधानसभा में कुल 63.31 फीसदी मतदान हुआ। सुबह तो यहां लोगों में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा गया, लेकिन दिन में जैसे जैसे धूप तेज़ होती गई और मतदान में कमी आई। वही, जिगना गांव ले केंद्र क्रमांक 174 पर पुलिस के साथ लोगो की नोक झोंक भी हुई।