गोहरगंज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का मंडीदीप आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, विधायक सुरेंद्र पटवा भी उपस्थित
भोपाल से नर्मदापुरम् जाते समय भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नगर मंडीदीप में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ अध्यक्ष का अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों से माहौल को उल्लासमय बना दिया।