कुढोली गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यपाल पुत्र हेमराज निवासी कुढोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह आज सुबह घर से ई-रिक्शा चलाने के लिए निकला था। कुछ ही समय बाद युवक की मौत की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर गंभीर आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।