हरदोई: हरदोई सरस मेला में मंत्री नितिन अग्रवाल ने 1500 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, पीएम मोदी की वैश्विक भूमिका पर दिया बयान
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2026 हरदोई के गांधी मैदान में आयोजित हुए सरस मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बड़ी सौगात दी।इस अवसर पर लगभग 1500 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं,जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आय का नया साधन मिल सके।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाना है।