आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 संत रविदास नगर में बने सुलभ शौचालय पर ताला बंद रहने से नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वही आज रविवार को सुबह लगभग 11 बजे सभासद कुलदीप कौर और समाजसेवी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से फोन पर बात कर सार्वजनिक शौचालय को तत्काल खुलवाने की मांग किया है।