बेतिया: सांप काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाया, परिजनों में कोहराम
मैनाटांड़ प्रखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनाटांड़ निवासी विनय पटेल के पुत्र आकाश कुमार पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार 5 जुलाई की शाम करीब 5 बजे आकाश अपनी दवा दुकान में दवा निकाल रहा था, इसी दौरान एक विषैला सांप ने उसे काट लिया।