रामपुर: गंज थाना क्षेत्र में सीएनजी से भरा केंटर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटा, बड़ा हादसा होने से टला
Rampur, Rampur | Sep 29, 2024 बरेली से केंटर सीएनजी भरकर रामपुर के दढ़ियाल जा रहा था। थाना गंज क्षेत्र के केसरपुर गांव के समीप जौहर रोड पर अनियंत्रित होकर केंटर धान के खेत में पलट गया। केंटर शाहजहांपुर निवासी ड्राइवर जयवीर सिंह चला रहा था। ड्राइवर के मामूली चोटें आईं हैं। सीएनजी से भरा केंटर पलटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।