सिवानी: सिवानी पुलिस ने धूलकोट गांव के खेत में जुआ खेल रहे सात लोगों को किया काबू।
पुलिस ने खंड के गांव धूलकोट के खेत में जुआ खेल रहे सात लोगों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है ,वही इन लोगों से पुलिस ने 95800 भी बरामद किए हैं ।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खेत में रेड मारी तो सात लोग जुआ खेलते हुए काबू किए गए । थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।