नमहोल: पुराने सड़क मार्ग पर बजरा डालने से दुकानदार का शीशा टूटा
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पुराने सड़क मार्ग पर बजरा (पत्थर) डालने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को इसी दौरान एक वाहन के गुजरने से बजरे के पत्थर उछलकर पास की दुकान के शीशे पर लगे और शीशा टूट गया। दुकानदार ने बताया कि बजरा सड़क पर ठीक से समतल न होने के कारण वाहन गुजरते वक्त पत्थर उछलते हैं।