मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम नयागांव में हर घर नल–हर घर जल योजना के तहत बीते आठ दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। आदिवासी मोहल्लों में अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान हैं और हादसों का खतरा बना हुआ है।