डेरापुर: अन्तः पुरी इंटर कॉलेज के पास कालका मंदिर मेले में उमड़ा जन सैलाब, रात को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
डेरापुर तहसील क्षेत्र में आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला, जब अन्तःपुरी इंटर कॉलेज सबलपुर के पास स्थित कलिका मंदिर सबलपुर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन हुआ। सोमवार को मेले का दूसरा दिन रहा, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने माँ के दरबार में झंडा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की काम