खलीलाबाद: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
खलीलाबाद के बरदहिया बाजार के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में स्कूटी चालक अल्फ्रेड पुत्र एंथोनी, निवासी खीरगंज (प्रयागराज) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।