शाहजहांपुर: फाजिलपुर गांव में देर शाम ठेकेदार ने JE को दौडाकर मारी गोली,मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में स्थित फाजिलपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन डाल रहे ठेकेदार ने एनसीसी कंपनी के JE को दौडाकर गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जूनियर इंजीनियर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं एसपी सिटी ने ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।