कांठ: दौलतपुर की नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
कांठ जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर की नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऊमरी कलां के मोहल्ला निवासी इंटर के छात्र मोहम्मद आदिल (18) की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।