एंकर- यूपी के फतेहपुर जिले के तांबेश्वर नगर स्थित डिप्टी सीएम से मिलने आये किसानों को आज पुलिस फोर्स ने धक्का देकर गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनपद में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये थे जहां किसानों ने धान तौल बंद होने पर रोते बिलखते हुए बताया कि उनके धान की तौल नहीं हो रही है।