लोहरदगा: मंजुरमती स्कूल मोड़ पर घटिया सड़क बनी हादसे की वजह, धान लदा मिनी ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
लोहरदगा बदला गांव से निगनी गांव को जोड़ने वाली नव निर्मित कालीकरण सड़क पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। धान से लदा नया 609 मिनी ट्रक मंजुरमती स्कूल के पीछे स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, जबकि ट्रक पर लदा धान खेतों में बिखर गया, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है।