ललितपुर: शहर में तीन दिन पूर्व हुई अंजना की मौत के मामले में नया मोड़, आत्महत्या के आरोप में ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई
ललितपुर शहर में लगभग 3 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके मिले ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां मृतका के पिता ने झरकौन निवासी आरोपी द्वारा उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाने की गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।