चूरू: पुलिस लाइन में सीएम के कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा रहेगी, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक: एसपी जय यादव
Churu, Churu | Apr 20, 2025 चूरू के पुलिस लाइन में 21 अप्रेल सोमवार को सीएम भजनलाल के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। शहर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। एसपी जय यादव ने रविवार शाम 5 बजे करीब बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के चूरू कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है।