ठूठीबारी क्षेत्र के गड़ौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल में वेतन सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। जिलाधिकारी महराजगंज के आश्वासन के बाद मजदूरों ने धरना खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया। यूनियन अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया गया है, अन्यथा आंदोलन तेज होगा