पूर्वांचल के ख्यातिलब्ध गोविंद साहब मेले में आठवें दिन दाउदपुर में रविवार शाम 4 बजे आयोजित लालजी सिंह स्मारक राज्य स्तरीय चेतक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ के श्रीकांत पांडेय के घोड़े ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।जबकि गोरखपुर के चंद्रशेखर पहलवान के घोड़े ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि गोरखपुर के ही हरकेश यादव के घोड़े को तीसरा स्थान मिला।