मधेपुरा: मधेपुरा में 6 जनवरी तक घने कोहरे और भीषण ठंड का अलर्ट, तापमान में गिरावट की आशंका
मधेपुरा में इन दिनों भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार की सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।