चकाई: माधोपुर के समीप गश्ती के दौरान ट्रक की ठोकर से होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Chakai, Jamui | Sep 23, 2025 चकाई प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर बाजार के समीप मंगलवार की अहले सुबह लगभग एक बजे गश्ती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक पुलिस गाड़ी से टकरा गया। हादसे में बिहार होमगार्ड जवान सोनो थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी सकलदेव सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लि