धार: भोजशाला में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा की जैन समाज ने की मांग, विजय मेहता ने कहा- यह सरस्वती मंदिर है
Dhar, Dhar | Jan 17, 2026 धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा की मांग जैन समाज ने कलेक्टर से की है। समाज के विजय मेहता ने कहा कि विश्व यह जानता है कि मां सरस्वती का प्रमुख मंदिर भारत में एक ही है जो धार में है, जिसे महाराजा भोज ने अपने शासनकाल में विकसित किया था। भोजकालीन समय से ही यहां मां सरस्वती की निरंतर पूजा-अर्चना होती आ रही है।