ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव के हरदी जंगल में रविवार शाम करीब 4:00 बजे पलाश के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीण संग पहुंचीं पुलिस ने शव की पहचान देवहट गांव निवासी दुलार मनी कोल के रूप में की गई। 55 वर्षीय दुलार मनि कोल का शव पहाड़ पर बकरियों को चराने गए चरवाहों ने देखा।