पार्लियामेंट स्ट्रीट: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर बधाई दी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा ICC विश्व कप में जीत दर्ज करने पर कहा, "यह हम सब भारतीयों के लिए बहुत ही अभिमान और गौरव की बात है कि भारत की बेटियों ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर अपने समर्पण और प्रतिबद्धता का परचम लहराया है... खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी का विज़न निश्चित रूप से देश के गांव-गांव तक अपना काम कर रहा है।